सरकारी नौकरी में रहकर स्वतंत्र विचार और निष्पक्ष सम्मति रखने की बात ही हास्यास्पद है। -सर्वदानंद

Good Morning Quotes

दुष्टबुद्धि और निम्न कोटि के मनुष्यों के साथ परिहास नहीं करना चाहिए। - रामचंद्र

राजमहल के कंगूरे पर बैठने से कौआ गरुड़ की पदवी नहीं पा सकता।- आनंद कुमार

बुद्धिमान मनुष्य मूर्ख से भी अधिक गलतियां करता है, लेकिन वह एक गलती को दोबारा नहीं करता। मूर्ख अधिक गलतियां इसलिए नहीं करता कि वह कुछ करता ही नहीं। - आचार्य रजनीश

लोग बुरे को देखते हैं तभी उन्हें पता लगता है कि क्या अच्छा है। बुरा नहीं हो तो क्या पता लगे कि अच्छा क्या है? - अज्ञेय

दुनिया में जो इतनी बुराई फैली हुई है उसका दोष केवल बुरा काम करने वालों पर ही नहीं है, बल्कि दोष उन अच्छे आदमियों का भी है जो बुरे काम करने वालों की खुशामद करने और उन्हें खुश करने के लिए सदा तैयार रहते हैं। -लुई फिशर

बुद्धिमान का एक घंटे का जीवन मूर्ख के संपूर्ण जीवन के बराबर माना जाता है। - आनंद कुमार

डींग मारना निर्लज्जता की पराकाष्ठा है। -राहुल सांकृत्यायन

प्रसिद्धि श्वेत वस्त्र के सदृश है जिस पर एक धब्बा भी नहीं छिप सकता। - प्रेमचंद