Humanity quotes मानवता पर अनमोल वचन , इंसानियत पर सुविचार ,सुप्रभात सुविचार Humanity Quotes in Hindi, World’s most Popular Hindi Quotes
मानवता पर सुविचार Humanity Quotes in Hindi
प्रत्येक मनुष्य के अंदर उसका तेज और विशिष्टता सुप्तावस्था में रहती है। अवसर पाते ही वह जागृत हो जाती है।
-स्वेट मार्डेन
मानवता जीवन की रातरानी है जो भयानक अंधियारे में भटकती है।
-बालकृष्ण बालटुवा
Best Humanity Quotes in Hindi
अकृतज्ञता मानवता के प्रति विश्वासघात है।-इमर्सन
आदमी पहले ईमानदार और नेक बने और बाद में तहजीब और खुशी की पॉलिश चढ़ाए।
-कन्फ्यूशियस
दमकते हृदय और स्वच्छ अंतरंग के लिए दुनिया में डर की कोई बात नहीं है।
-हैसन
मस्तिष्क मनुष्य के लिए पहलू मात्र होता है, लेकिन हृदय तो सब कुछ है।
-खिरोल
जीवन का नियम प्रगति अवश्य है, परंतु अभी मनुष्य बनने में हमें देर है।
-ब्राउनिंग
Humanity Quotes in Hindi-इंसानियत पर सुविचार
जिसने भी जन्म लिया है वह इंसान ही है परंतु इंसानियत ही उसको सबसे अलग बनाता है।
क्रोध, ममता, स्नेह, दुख संसार के प्रत्येक मनुष्य को जन्म से प्राप्त होता है परंतु इंसानियत मानवता का गुण अपने स्वयं के परिश्रम से कमाता है ।
क्रोध, घृणा, अहम्, मोह, आसक्ति ऐसे भाव हैं जो मनुष्य की सोचने-समझने की शक्ति समाप्त कर देते हैं और वह खुद अपना विनाश कर लेता है। इस विनाश से बचने के लिए मनुष्य को आत्ममंथन करना चाहिए।
-स्वेट मार्डेन
बुरा आदमी तब और भी बुरा बन जाता है, जब वह साधु बनने का स्वांग रचता है।
-बेकन
यह ध्येय है; मृत्यु नहीं, जो मानव को शहीद बना देता है।
-नेपोलियन
आपत्ति मनुष्य बनाती है और संपत्ति राक्षस ।
-विक्टर ह्यूगो
मानव का दानव होना उसकी हार है। मानव का महामानव होना उसका चमत्कार है, और मनुष्य का ‘मानव’ होना उसकी जीत है।
-डा. राधाकृष्णन
इंसानियत धन की तरह बढ़ता है। परंतु नष्ट नही होता वही धन का कोई स्थिर स्थान नही होता है।
Humanity Quotes in Hindi
महत्ता सदैव विनयशील होती है और दिखावा पसंद नहीं करती है, किंतु क्षुदता सारे संसार में अपने गुणों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है।
-अज्ञात
जिसमें अच्छी सेवा की योग्यता है, ऐसा मनुष्य कभी बुरा नहीं हो सकता।
-बर्क
मानवता को नाक के बल-चलाने के सभी उपलब्ध साधनों में नैतिकता सर्वोत्तम है।
-नीत्से
मानव जितना महान् होगा उतना ही नम्र होगा।
-टैनिसन
नम्रता और मीठे वचन ही मनुष्य का आभूषण है।
-स्वामी विवेकानंद
मेरे विचार में मनुष्य का मूल्य उसके काम या उसके कथन से नहीं, बल्कि वह जीवन में स्वयं क्या बन रहा है, उसे देखकर आंकना चाहिए।
-महर्षि अरविंद
पैदा होने से ही कोई मनुष्य नहीं हो जाता है। मनुष्य बनाना पड़ता है। पैदा होना एक अवसर मात्र है। मनुष्य होना जरूरी है।
-आचार्य रजनीश
मानवता पर सुविचार
मानवता प्रकाश की वह नदी है जो सीमित से असीमित की ओर बहती है
-खलील जिबान
मानव के दो रूप है एक वह जो घने अंधकार में भी जागता है, और दूसरा वह जो प्रकाश में भी सोता रहता है।
खलील जिब्रान
जिस मनुष्य को अपने मनुष्यत्व का भान है, वह ईश्वर के सिवा किसी से नहीं डरता।
-महात्मा गांधी
यदि इस दुनिया में बुरे इंसान न होते तो यहां अच्छे वकील भी न होते।
-चार्ल्स डिकेंस
Humanity Quotes in Hindi-इंसानियत पर सुविचार
मानवता का वास्तविक स्वरूप शांतिमय हृदय में है, वाचाल मन में नहीं।
-खलील जिब्रान
बच्चे जनना कठिन काम अवश्य है, परंतु मनुष्य को मनुष्यता सिखाना उससे भी कठिन है।
-मैक्सिम गोर्की
बेवकूफी की हद के बाहर की सहनशीलता इंसानियत नहीं बल्कि कायरता है।
-शिव खेड़ा
समुद्रों से बड़ी एक चीज है और वह है आकाश । आकाश से भी बड़ी एक चीज और है वह है मनुष्य की आत्मा।
-विक्टर ह्यूगो
मानव का मानव के प्रति अत्याचार असंख्य मनुष्यों को दुःख में डाल देता है।
कसूरवार को सजा न देना इंसानियत पर अत्याचार है।
-शिव खेड़ा
केवल आदगी ही वह प्राणी है जो लग्जित होता है या जिसे वैसा होने की जरुुुरत है।
मार्क ट्वेन
सुप्रभात हिन्दी सुविचार
मानव इतिहास बनाने वाला प्राणी है, जो अपने अतीत को पीछे छोड़सकता है और न दोहरा सकता है।
आडेन
जो मनुष्य पड़ोसी की सेवा करता है, वह दुनिया की सेवा करता है।
महात्मा गांधी
सबका अधिक से अधिक भला करना ही एक सच्चा गौरवपूर्ण और मानवतापूर्ण सिद्धांत है।
-महात्मा गांधी
महान पुरुष अपनी महानता का परिचय छोटे मनुष्यों के साथ किए गए अपने व्यवहार से देते हैं।
कार्लाईल
Shubh Vichar in Hindi-100 +शुभ विचार इन हिंदी-Anmol Vachan
Suvichar in Hindi 2023 | अनमोल सुविचार हिंदी में – Best Quotes in Hindi