200+ Life Quotes in Hindi || About life quotes in hindi

Spread the love

Quotes on life -200+ Life Quotes in Hindi -Hindi Status –About life quotes in hindi जीवन के विचार, कोट्स इन हिंदी Hindi  status

About life quotes in hindi -Hindi Status

साहस/शौर्य About life quotes in hindi
मूर्ख मनुष्य भय से पहले ही डर जाता है, कायर भय के समय डरता है और साहसी भय के बाद डरता है।
-अज्ञात

Life Quotes In Hindi
Life Quotes

साहसी मनुष्य परिस्थितियों के दास नहीं, स्वामी होते हैं।
-स्वेट मार्डेन

हमें साहसपूर्वक अंधकार के छटने और प्रकाश के आने की आशा कभी नहीं छोड़नी चाहिए।
-स्वेट मार्डेन

बदला साहस नहीं, परंतु उसका सहना साहस है।
-शेक्सपीयर

राग, द्वेष और क्रोध को जीतने का नाम है : शौर्य।
-अज्ञात

निश्चित पथ से वीर पुरुष पीछे नहीं मुड़ते। ।
-अज्ञात

सज्जनता की शोभा साहसिकता से ही निखरती है।
-अज्ञात

ध्वंस में नहीं, सृजन में मनुष्य का शौर्य परखा जाता है।
-अज्ञात

शूरवीर वही है जो बिना शस्त्र धारण किए शत्रु के सामने छाती खोलकर मरने का साहस करता है।
-गांधी

प्रेम का जवाब प्रेम से ही देना चाहिए।
-अज्ञात

Life Quotes in Hindi

Quotes on Hindi

प्रेम का स्वभाव है अनेक को एक करना और द्वेष का स्वभाव है एक को अनेक करना।
-अज्ञात

प्रेम एक ऐसी मोहिनी है जिसके वशीभूत होकर महात्मा तक को तपस्या भंग करनी पड़ी।
-महात्मा गांधी

अगर तुम चाहते हो कि लोग तुम्हें प्रेम करें तो तुम प्रेम करो और प्रेम किए जाने योग्य बनो।
-फ्रेंकलिन

प्रेम न हो तो दोष ही दोष दिखते हैं।
-अज्ञात

प्रेम ही सर्वोच्च कानून है और सौंदर्य भी। दोनों ही पूर्णता को प्राप्त करते
-के.एम. मुंशी

About life quotes in hindi

फूल प्रेम की सच्ची भाषा है।
-पी. बेंजामिन

जहां प्रेम और भक्ति नहीं वहां परमात्मा नहीं।
-गुरु रामदास

कृत्रिम प्रेम बहुत दिनों नहीं टिक सकता। स्वाभाविक प्रेम की नकल नहीं की जा सकती।
-स्वामी रामतीर्थ

जहां प्रेम का सहज संपर्क है, वहां बंधन तो व्यर्थ है। प्रेम का माने मुक्ति है।
-विमल मित्र

भाई-बहनों को एक करने वाली अगर कोई शक्ति है तो वह मातृ-प्रेम है।
-विनोबा

जीवन एक पुष्प है और प्रेम उसका मधु।
-विक्टर ह्यूगो

Life Quotes in Hindi

व्यक्ति दंड द्वारा उतना नहीं सीखता, जितना प्रेम और क्षमा द्वारा।
-अज्ञात

द्वेष करने वाला अपने भोजन को भी विषाक्त कर देता है।
-अज्ञात

परमात्मा पूजा से नहीं, प्रेम से मिलता है।
-अज्ञात

आत्मीयता की प्रेम-भावना से लबालब भरा हुआ अंतःकरण प्रत्यक्ष स्वर्ग है।
-अज्ञात

प्रेम के बिना संसार एक बड़ा कब्रिस्तान है।
-अज्ञात

प्रेम पर आधारित शक्ति देह के भय से हासिल की गई शक्ति की अपेक्षा हजार गुनी अधिक प्रभावशाली और स्थायी होती है।
-अज्ञात

प्रेम कभी नहीं मरता। वह तो ईश्वर के समान अमर है।
-जॉन कीट्स

द्वेष और कपट को त्याग दो, संगठित होकर दूसरे की सेवा करना सीखो,यही हमारे देश की महती आवश्यकता है।
-स्वामी विवेकानंद

पाप-पुण्य
पापी का उपकार करो या पापी का प्रतिकार करो।
-मैथिलीशरण गुप्त

भय ही पतन और पाप का कारण है।
-स्वामी विवेकानंद

Life Quotes in Hindi

पाप के कई औजार होते है जिन्हें झूठ का सहारा लेकर कारगर बनाया जाता है।
-ओ.डबायू, होम्स

पुण्य और पवित्र कार्य के संबंध में सज्जनों का चित्त स्वयं साक्षी होता है
-महर्षि योगी

पाप की स्वीकृति मुक्ति का श्रीगणेश है।
लूथर

कानून पाप को खोज सकता है, किंतु मिटा नहीं सकता।
-मिल्टन

इत्मीनान रखिए, आपका पाप आपको ढूंढ़ निकालेगा।
-मोजेज

पाप अपने साथ रोग, शोक, पतन और संकट भी लेकर आता है।
-अज्ञात

पाप और अनाचार करने वाले को खुद अपने हाथ काट डालने चाहिए।
-पंचतंत्र

मनुष्य जब एक बार पाप के नागपाश में फंसता है तब वह उसी में और लिपटता जाता है, उसी के गाढ़े आलिंगन में सुखी होने लगता है। पापों की श्रृंखला बन जाती है। उसी के नए-नए रूपों पर आसक्त होना पड़ता
है।
-अज्ञात

संकल्प/निश्चय Life Quotes in Hindi
संकल्प ही आदमी का बल है, वह बल शंका या संशय की राह से बूंद-बूंद आदमी से रिसता रहता है।
-जैनेंद्र

दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा से ही हर काम में सफलता मिलती है।
-महात्मा गाँधी

असंभव शब्द केवल मूर्खों के ही शब्दकोशों में मिलता है।
-नेपोलियन

About life quotes in hindi 

दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा से ही हर काम में सफलता मिलती है।
-महात्मा गांधी

संकल्प और सफलता एक-दूसरे के पूरक हैं।
-स्वेट मार्डेन

जिसका निश्चय दृढ़ और अटल है, वह दुनिया को अपने सांचे में ढाल सकता है।
-गेटे

लक्ष्य के प्रति तन्मयता ही सबसे महान् साधक की निशानी है।
-अज्ञात

अनुभव बताता है कि आपत्तिकाल में दृढ़ निश्चय और संकल्प ही पूरी सहायता करता है।
-शेक्सपीयर

दबाव पड़ने पर इच्छाएं कमजोर पड़ जाती हैं, इरादे और मजबूत हो जाते हैं
-शिव खेड़ा

संकल्प स्वतंत्र नहीं होता। वह भी किसी काम या कारण से बंधा तत्त्व है, पर संकल्प के पीछे कुछ तो स्वतंत्र है।
-स्वामी विवेकानंद

दृढ़ निश्चय के अलावा सफलता के लिए अन्य कोई गुण जरूरी नहीं है।इससे हर कठिनाई से पार पाया जा सकता है, कभी-कभार प्रकृति के मजबूत वातावरण से भी।
-अज्ञात

सुंदरता (सौंदर्य) Life Quotes in Hindi

सुंदर आकृतियों को आभूषण की आवश्यकता नहीं है।
-कालीदास

सौंदर्य जीवन-सुधा है।
-कीट्स

अच्छा स्वभाव हमेशा सुंदरता के अभाव को पूरा कर देता है। लेकिन सुंदरता अच्छे स्वभाव की पूर्ति नहीं कर सकती।
-एडीसन

Life Quotes in Hindi

यदि आंखें देखने के लिए बनाई गई हैं तो सौंदर्य अपने अस्तित्व के लिए स्वयं बहाना है।
-इमर्सन

जो कुछ सुंदर और कल्याणमय हैं, उसके साथ यदि हम हृदय की समीपता बढ़ाते रहें तो संसार सत्य और पवित्रता की ओर अग्रसर होगा।
-जयशंकर प्रसाद

यदि सुंदरता के साथ सद्गुण है तो वह हृदय का स्वर्ग है, यदि उसके साथ दुर्गुण हो तो वह आत्मा का नरक है-वह ज्ञान की होली और मूर्ख की भट्टी है।
-क्वाल्सी

सुंदरता की सृष्टि ही इसलिए हुई है कि उसे अपलक नयनों से निहारा जाए। सच तो यह है कि सुंदरता की उपासना उस सौंदर्य को सृजन करने वाले की उपासना है जिसे हम देख नहीं पाते।
-भगवतीचरण वर्मा

प्रेम ही सर्वोच्च कानून है और सौंदर्य भी। दोनों ही पूर्णता को प्राप्त करते हैं।
-के.एम. मुंशी

सुख-दुःख Life Quotes in Hindi
दुःख के बाद जो सुख होता है, वही विशेष आनंद देता है, जैसे धूप से व्याकुल मनुष्य को वृक्ष की छाया विशेष सुख देती है।
-कालीदास

संसार में उस मनुष्य से अधिक कोई दुःखी नहीं जो हर बात में संदिग्ध रहता है, जिसे छोटे-छोटे कामों के करने के लिए भी अधिक देर तक विचार करना पड़ता है।
-विलियम जेम्स

जो कुछ सुंदर और कल्याणमय हैं, उसके साथ यदि हम हृदय की समीपता बढ़ाते रहें तो संसार सत्य और पवित्रता की ओर अग्रसर होगा।
-जयशंकर प्रसाद

यदि सुंदरता के साथ सद्गुण है तो वह हृदय का स्वर्ग है, यदि उसके साथ दुर्गुण हो तो वह आत्मा का नरक है-वह ज्ञान की होली और मूर्ख की भट्टी है।
-क्वाल्सी

सुंदरता की सृष्टि ही इसलिए हुई है कि उसे अपलक नयनों से निहारा जाए। सच तो यह है कि सुंदरता की उपासना उस सौंदर्य को सृजन करने वाले की उपासना है जिसे हम देख नहीं पाते।
-भगवतीचरण वर्मा

प्रेम ही सर्वोच्च कानून है और सौंदर्य भी। दोनों ही पूर्णता को प्राप्त करते हैं।
-के.एम. मुंशी

सुख-दुःख
दुःख के बाद जो सुख होता है, वही विशेष आनंद देता है, जैसे धूप से व्याकुल मनुष्य को वृक्ष की छाया विशेष सुख देती है।
-कालीदास

संसार में उस मनुष्य से अधिक कोई दुःखी नहीं जो हर बात में संदिग्ध रहता है, जिसे छोटे-छोटे कामों के करने के लिए भी अधिक देर तक विचार करना पड़ता है।
-विलियम जेम्स

Life Quotes in Hindi

वही सुखी है जिसने स्वार्थ-परायणता को जीत लिया; वही सुखी है जिसने शांति प्राप्त कर ली है और वही सुखी है जिसने सत्य को पा लिया है।
-भगवान बुद्ध

कोई भी व्यक्ति न तो उतना दुःखी है न उतना सुखी, जैसी कि वह कल्पना करता है।
-रोशे फूकोल्ड

दरिद्रता रूपी जीवन मानव का अभिशाप है।
-चाणक्य

महापुरुष सदैव सदाचार का विचार करता है, क्षुद्र व्यक्ति सुख का।
-कन्फ्यूशियस

पैसा ऊपर का आडंबर है और सुख अंदर की तरंग।
-अज्ञात

स्वेच्छा से ग्रहण किए हुए दुःख को ऐश्वर्य के समान भोगा जा सकता है
-अज्ञात

इसमें कोई संदेह नहीं कि मानव-जीवन में सुख की अपेक्षा दुःख ही अधिक है।
-महात्मा गांधी

अधिकांश लोग उतने ही प्रसन्न रहते हैं जितना कि वे चाहते हैं।
-अज्ञात

यदि मनुष्य का स्वभाव अच्छा है तो उसके साथ उसका स्वर्ग है, उसकी प्रसन्नता से भरी दुनिया उसके साथ है। और यदि उसका स्वभाव दोषपूर्ण है तो वह जहां भी जाएगा, उसका दुःख उसके साथ चलेगा।
-अज्ञात

Real Life Quotes in Hindi

प्रसन्न रहने के दो ही उपाय हैं-प्रथम-अपनी आवश्यकताएं कम करो, दूसरा-परिस्थितियों के साथ समझौता करो।
-अज्ञात

महापुरुष दुःखों के पालने में झूलते हैं और विपत्तियों का तकिया लगाते हैं
-अज्ञात

दुःखों का कारण हैं-इच्छाएं, वासनाएं। इनके छूटते ही आनंद उपलब्ध हो जाता है।
-अज्ञात

पार्थिव सुखों को ही सब कुछ मानने की भूल न करें।
-अज्ञात

अनासक्त होकर अपने कर्त्तव्य को भली भांति पूरी करना ही सुखी रहने का सर्वोत्तम साधन है।
-अज्ञात

जिसे कभी दुःख नहीं हुआ वह सुख अनुभव नहीं कर सकता!
-अज्ञात

यदि दुःख के बाद सुख न आता, तो उसे कौन सहता!
-अज्ञात

Life Quotes in Hindi

सुख के पीछे दुःख रहा है, दुःख के पीछे सुख। धूप है तो छाया भी है। प्रकाश है तो अंधेरा भी। जन्म है तो मृत्यु भी। इस द्वंद्व से हटना अनासक्ति है।
-अज्ञात

सभी सुखी परिवार एक दूसरे के साथ चलते हैं और प्रत्येक असंतुष्ट परिवार अपने तरीके से अप्रसन्न रहता है।
-टालस्टाय

खून की नदियां बहाने की बजाय लोगों के आंसू पोंछने में ही वास्तविक सुख और प्रसिद्धि है।
-बायरन

जो इच्छाओं से मुक्त है, वह न दुःख जानता है, न भय।
-भगवान बुद्ध

जो पुरुष अपने सुख में प्रसन्न नहीं होता दूसरे के दुःख में प्रसन्न नहीं होता और दान देने के बाद संताप नहीं करता है, उसे ही उत्तम पुरुष की संज्ञा दी गई है।
-महात्मा विदुर

अतीत-वर्तमान-भविष्य Life Quotes in Hindi

भविष्य वर्तमान द्वारा खरीदा होता है।
-जॉनसन

वर्तमान कार्यक्षेत्र के लिए है, भविष्य कर्मठता के लिए।
-रूसो

पिछले अनुभवों से समझदार व्यक्ति भविष्य का अनुमान लगा सकते हैं।
-सोफोक्लीज

समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति भूतकाल के अनुभव से भविष्य का अनुमान लगा लेते हैं।
-सोफोक्लीज

भविष्य इरादेमंद को राह दिखाता है और गैर-इरादेमंद को घसीटता है।
-शिव खेड़ा

आदमी भविष्य का मालिक बनना चाहता है, क्योंकि वह अतीत को बदलने की इच्छा रखता है।
-मिलान कुंदेरा
.
वर्तमान का उपयोग ठीक हो रहा है तो भविष्य के उत्तम होने की संभावना तो है ही।
-अज्ञात

अतीत पर नियंत्रण करने से भविष्य और वर्तमान पर नियंत्रण करने से अतीत काबू में रहता है।
-जार्ज ऑरवेल

विविध Life Quotes in Hindi

कमजोर मस्तिष्क एक माइक्रोस्कोप की तरह होता है जो छोटी-छोटी चीजों को तो बड़ा बना देता है, लेकिन बड़ी चीजों को ग्रहण करने में असमर्थ रहता है।
-चेस्टर फील्ड

सूर्य की किरणें को किसी बाहरी स्पर्श से बिगाड़ना असंभव है।
-जॉन मिल्टन

पुरानी बातों में से किसी अच्छी बात का चयन कर लेना नए अविष्कार जैसा है।
-टुब्ले

ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास न करो जो प्रशंसा के पुल बांध दे।
-अज्ञात

तालियों की गड़गड़ाहट अपशब्द की शुरुआत है।
है
-जापानी कहावत

हम संसार से घृणा भले ही करें, किंतु उसके बिना रह नहीं सकते।
-वेरन बेसन गर्ग

सहज बुद्धि इतनी सहज नहीं होती।
-वाल्टेयर

Life Quotes in Hindi

दूसरे ने हमारा बुरा किया तो हमें बुरा लगा, तो दोनों एक ही दर्जे के हैं।
-शीलनाथ

निंदक के लिए मोक्ष के दरवाजे बंद हैं।
-हजरत मोहम्मद

अपनी क्षमता का ज्ञान हमें शीलवान बना देता है।
-प्रेमचंद

क्रोध मन के दीपक को बुझा देता है।
-इंगरसोल

अतिथि समाज की व्यक्त मूर्ति है।
-विनोबा भावे

भोजन के लिए सबसे अच्छी चटनी भूख है।
-सुकरात

पत्र व्यक्तिगत अखबार है।
-इमर्सन

रुचियां जीवन की परख हैं।
-रस्किन

जीवन में आकांक्षाएं होती है तो अपना स्वाभिमान व आत्माभिमान भी होता है।
-अज्ञात

Life Quotes in Hindi

मौन में और करुणा में विरोध नहीं है। मौन से करुणा पैदा होती है और करुणावान व्यक्ति धीरे-धीरे मौन होता चला जाता है।
-आचार्य रजनीश

संपन्न व्यक्ति उन्हें हेय दृष्टि से देखता है जो उसकी बहुत ज्यादा खुशामद करते हैं। और जो खुशामद नहीं करते, उन्हें घृणा की दृष्टि से।
-विमल मित्र

विपत्ति के समान कोई शिक्षा नहीं।
-डिजरायली

जहां पशुओं को कष्ट होता है, जहां स्त्रियों का अनादर होता है व जहां भाई लड़ते हैं वहां दरिद्रता का आना सुनिश्चित है।
-अग्नि पुराण

दुखते हुए फोड़े में कितना मवाद भरा है, यह उस समय पता चलता है जब नश्तर लगाया जाता है। मन का विष उस समय पता चलता है, जब कोई उसे खोलकर हमारे सामने रख देता है।
-प्रेमचंद

लोगों को सही राह बताना नेताओं का काम है।
-विनोबा

Life Quotes in Hindi

ठहरना चाहते अतिथि को जल्दी विदा कर देना और विदा चाहते अतिथि को रोक लेना, दोनों समान रूप से आपत्तिजनक होते हैं।
-होमर

जब मनुष्य भूखा हो या मर रहा हो, उस वक्त संस्कृति या भगवान के विषय में बात करना बेवकूफी है और किसी भी चीज के बारे में बात करने से पहले आदमी को उसकी जिंदगी की आम जरूरत की चीजें मिलना चाहिए।
-जवाहरलाल नेहरू

वेदना और हर्ष, प्रकाश और छाया की भांति एक के बाद एक आते हैं।
-लारेंस स्टर्न

मैं गाली खा लेना अच्छा समझता हूं, बजाय इसके कि कोई मुझे भुला दे।
-डॉ. जानसन Life Quotes in Hindi

अच्छा पड़ोसी ईश्वर से कम नहीं है। नियामत है और बुरा पड़ोसी किसी अभिशाप से कम नहीं है।
-हैसियड

सभी वस्तुएं नवीन और विभिन्न रूपों में परिवर्तित होती रहती हैं।
-लांगफेलो

Life Quotes in Hindi

दुनिया में बुद्धि का नहीं, बल्कि लक्ष्मी का साम्राज्य है।
-सिसरो

प्रकृति की आज्ञा मानकर ही हम उसका नेतृत्व करते हैं।
-बेकन

दोषी को दंड देने और बेकसूर की रक्षा के लिए कानून बनाया गया है।
-डेविड वेबस्टर

परिवर्तन आसानी से नहीं होता है, भले ही वह खराब से बेहतर स्थिति के लिए ही क्यों न हो।
-रिचर्ड हुकर

पराजय के मुकाबले विजय की समस्याओं पर जल्दी सहमति बन जाती है, लेकिन उन पर काबू पाना भी आसान नहीं।
-विंस्टन चर्चिल

दुनिया में ऐसा कोई भी रहस्य नहीं है जो सामने नहीं आता है।
-बाइबिल

हार्दिक उपहार से बढ़कर कोई चीज न तो इस संसार में मिल सकती है और न स्वर्ग में।
-तिरुवल्लुवर

Most Life Quotes in Hindi

महान् परिणामों को जन्म देने वाली घटनाएं प्रायः निरर्थक परिस्थितियों से उत्पन्न होती हैं।
-लिवी

यादें ही केवल ऐसा स्वर्ग हैं जहां से हमको भगाया नहीं जा सकता।
-रिचर

पंखहीन पक्षी पिंजरा बंद रहने में ही अपनी कुशलता समझता है।
-मुंशी प्रेमचंद

प्रसन्नता परम स्वास्थ्यवर्द्धक है, देह और मन दोनों के लिए मित्र तुल्य है।
-एडीसन

कमजोरी का इलाज कमजोरी का विचार करना नहीं, वरन शक्ति का विचार करना है। मनुष्यों को शक्ति की शिक्षा दो, जो पहले ही उनमें है।
-महर्षि अरविंद

Life Quotes in Hindi

जितनी भलाई माता-पिता या दूसरे भाई-बंधु नहीं कर सकते, उससे अधिक भलाई ठीक मार्ग पर लगा हुआ चित्त करता है और वह व्यक्ति का उन्नयन करता है।
-महात्मा गांधी

बहुत अधिक प्रसिद्धि पाने वाले व्यक्तियों पर अपेक्षाओं का बोझ भी बढ़ जाता है।
-फ्रांकोई वालंटेयर

जब शरीर नश्वर है और आत्मा अमर है तो फिर भय किसका और किसलिए?
-महात्मा गांधी

अपराध किसी अन्य बुराई के समान एक बीमारी है और यह प्रचलित सामाजिक प्रणाली की उपज है।
-महात्मा गांधी

दुनिया अपना फायदा देखती है। उसे अपने कल्याण से मतलब है। किसी के जीने-मरने और नफा-नुकसान से उसे कुछ लेना-देना नहीं है।
-प्रेमचंद

चिरस्थायी एकता वहीं हो सकती है, जहां अंतःकरण पूरी तरह एक हो जाते हैं।
-स्वामी रामतीर्थ

बुराई की विजय के लिए यह जरूरी है कि अच्छे मैदान छोड़कर हट जाएं।
-एडमंड बर्क

Real Life Quotes in Hindi

अपराधी का मन बिच्छुओं से भरा रहता है।
-शेक्सपियर

भयभीत मनुष्य ही आस्थावान होता है। ईश्वर पर आस्था रखने की चेष्टा भय का संकेत है।
-राजेन्द्र अवस्थी

गिद्ध बहुत ऊंचा उड़ता तो है मगर आंख उसकी बराबर मुर्दे पर ही लगी रहती है।
-स्वामी विवेकानंद

गंभीर संकट में जब आशा बहुत कम हो, तब निडरता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
-लिवी

वास्तव में इतिहास मानवता के अपराधों, मूर्खताओं और दुर्भाग्य के लेखा-जोखा से अधिक कुछ नहीं है।
-गिबन

जो मानव एक पाठशाला खोलता है, वह विश्व का एक बंदीगृह बंद कर देता है।
-विक्टर ह्यूगो

About life quotes in hindi

बदमाश जितना ही बड़ा होता है उतने ही उत्तरदायित्व से हीन उसके तर्क होते हैं। सदा कोई न कोई उसका विश्वास कर ही लेता है।
-लुई फिशर

अपराध या तो आवश्यकता का दूसरा नाम है या वह बीमारी का एक पहलू है।
-खलील जिब्रान

 About life quotes in hindi

महत्त्वाकांक्षा का विष पिलाने से कभी स्वस्थ मस्तिष्क नहीं बन सकता। यह धुन एक पागलपन है जिसे रोके बिना स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण असंभव है।
-आचार्य रजनीश

वाणी का वर्चस्व रजत है, किंतु मौन कंचन।
-रामधारी सिंह दिनकर

बाध्य करने की जितनी शक्ति गांधी के एक उपवास में हैं, उतनी हिटलर के आतंक में नहीं।
-लुई फिशर

महान् व्यक्तियों के जीवन का कोई उद्देश्य होता है। साधारण मनुष्य केवल इच्छाएं रखते हैं।
–जार्ज वाशिंगटन

Life Quotes in Hindi

अगर कोई दगाबाज सच्चे आदमियों के मार्ग में आता है और उनको दगा देने की घात में रहता है तो उसको नष्ट न करना दगाबाजी को प्रोत्साहित करना है।
मैक्सिम गोर्की

जब दुष्ट लोग गुट बना लें, तो सज्जनों को भी संगठित हो जाना चाहिए,अन्यथा एक-एक करके उन सबकी बलि चढ़ जाएगी।
-वर्क

परिवर्तन जब धीरे-धीरे आता है तब सुधार कहलाता है। जब एकदम आता है, तब क्रांति कहलाता है।
-रामधारी सिंह दिनकर

प्रशंसा वहां आरंभ होती है जहां परिचय समाप्त होता है।
-एस. जानसन

About life quotes in hindi

शुभ विचार 

 

2 thoughts on “200+ Life Quotes in Hindi || About life quotes in hindi”

  1. Pingback: Hasya Kavita in Hindi on Politics -हास्य कविता - Hindi Shayari

  2. Pingback: Heart Touching Life Quotes in Hindi आज का Good Morning शुभ विचार

Comments are closed.

Scroll to Top